Published:
26 May 2026, 11:18 AM
Category:
अपराध
|
By: Admin
बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के क्षेत्र में घूम रहे एक यूक्रेनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अप्रवास तथा विदेशियों विषयक विधेयक में मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने विदेशी नागरिक 36 वर्षीय मक्सिम स्टार चिंको पुत्र स्टार चिंको एंड्रिया रेजिडेंट पीआर, निवासी नोवोबावर्स्की, खार्किव यूक्रेन को कपकोट क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों, वीजा तथा पासपोर्ट के भ्रमण करते हुए गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने विदेशी नागरिक 36 वर्षीय मक्सिम स्टार चिंको पुत्र स्टार चिंको एंड्रिया रेजिडेंट पीआर, निवासी नोवोबावर्स्की, खार्किव यूक्रेन को कपकोट क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों, वीजा तथा पासपोर्ट के भ्रमण करते हुए गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।विदेशी नागरिक पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग पर आया था, लेकिन जंगल में रास्ता भटक गया। वह डौला गांव से पैदल ऋषिकेश की ओर जाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह गिरकर घायल हो गया, जिससे उसके हाथ-पैर और शरीर में कई जगह चोटें आईं।थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि डौला गांव के ग्रामीणों ने 24 मई को घायल अवस्था में उसे देखकर पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार को स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। उसके पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं।मंगलवार को उनि गोल्डी घुघत्याल ने विदेशी कपकोट क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों, वीजा तथा पासपोर्ट के भ्रमण करते हुए गिरफ्तार किया।उसके विरुद्ध अप्रवास तथा विदेशियों विषयक विधेयक 2025 की धारा 3/23 के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोहर चंद्र कर रहे हैं।
